देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून के सेवला कलां इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर घर से फरार हो गई और प्रेमी के साथ 15 दिनों तक दिल्ली-हरिद्वार घूमती रही। वापस लौटने के बाद उसने पति को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे पति की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पति के पिता की शिकायत पर महिला और उसकी बहन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह मामला सेवला कलां क्षेत्र का है। सहारनपुर जिले के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी सेवला कलां स्थित एक कॉलोनी में रह रहे थे। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे द...