पति का था दूसरी महिला से अफेयर, पत्नी ने QR कोड की मदद से पकड़वाया; 6 गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- होटल के क्यूआर कोड पर किया गया एक ऑनलाइन पेमेंट आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। केरल की त्रिशूर पुलिस ने मलप्पुरम की एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न और उसके बॉयफ्रेंड पर हमले के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बॉयफ्रेंड की पत्नी ने यूपीआई (UPI) पेमेंट के जरिए दोनों की लोकेशन ट्रैक की थी और इसके बाद उन्हें प्रताड़ित करने के लिए एक गिरोह को भेजा था। त्रिशूर पुलिस के एसीपी टीआर राजेश के अनुसार, गिरफ्तार की गई मुख्य आरोपी तमिलनाडु के तिरुपुर की रहने वाली महिला है। पुलिस के मुताबिक, महिला को अपने टैक्सी ड्राइवर पति के प्रेम संबंध के बारे में काफी समय से पता था और वह उस पर नजर रख रही थी। गिरफ्तार किए गए अन्य 5 आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। त्रिशूर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.