वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी पुलिस-प्रशासन खतरनाक मांझे की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से लखनऊ में बुधवार शाम पुरनिया फ्लाईओवर पर एक और हादसा हो गया। खतरनाक मांझे की रगड़ से मड़ियांव के केशवनगर निवासी बाइक सवार नवमी लाल उर्फ राम नयन का गला और चेहरा कट गया। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई बाइक पलट गई, जिससे उनकी पत्नी का पैर टूट गया और बेटी भी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से तीनों को ई-रिक्शा से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चाइनीज मांझे से पति-पत्नी और बेटी घायल नवमी लाल उर्फ राम नयन प्राइवेट काम करते हैं। शाम को वह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पुरनिया फ्लाईओवर पर एकाएक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। खिंचाव से गले और चेहरे पर कट लग गया। गले से खून निकलने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.