वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 1 -- वाराणसी के लोढ़ान (शिवपुर) स्थित महादेवपुरम कॉलोनी निवासी बैंक अफसर नितेश कुमार सिंह की पत्नी 26 वर्षीय काजल राय के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार किया गया। चाचा अंबुज राय ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि एक माह से उसके पति ने बात तक नहीं की थी। उपेक्षा के दंश ने उसे यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश किया। दोनों परिवार की बातचीत के बाद भी स्थिति नहीं संभली, तब मजबूरी में पुलिस का सहारा लेना पड़ा।एक महीने तक पति ने बात नहीं की बीते 26 जनवरी को जब काजल मायके से ससुराल आई, तब से उसके पति ने बात ही नहीं की। सकलडीहा स्टेशन के निकट शिवगढ़ निवासी नीरज राय की तीन बेटियों में सबसे बड़ी काजल की शादी 16 नंवबर 2024 को हुई थी। परिजनों ने अपने स्तर से पता किया तो बताया कि अफसर पति तीन दिन ...