जौनपुर, नवम्बर 13 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। जमुनियां गांव में एक लाख रुपये दहेज की मांग के लिए विवाहिता को मारपीट कर घायल करने तथा उसे घर से भगा देने के आरोपी पति, सास, ससुर और ननद सहित परिवार के नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई विवाहिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर की गई। गांव निवासी साधना ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व अजीत के साथ हुआ था। साधना का मायका सुइथाखर्द गांव में है। उसके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आरोप लगायी कि कि उसके भाई ने सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दान स्वरूप नकदी और गृहस्थी का सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे एक लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसको लेकर लगभग दो माह पूर्व उसे पति अजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.