गिरडीह, फरवरी 1 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ के तिलरिया टोला की विवाहिता को पति और सास द्वारा लोहे के गर्म रॉड से शरीर को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। आरोप है कि खिड़किया मोड़ तिलरिया टोला की विवाहिता 35 वर्षीय गुड़िया देवी को उसके ही पति अनिल भुला ने दो दिनों पहले जमकर पिटाई की और लोहे के गर्म रॉड से शरीर और चेहरे को दाग दिया है जिससे गुड़िया देवी का चेहरा और शरीर का कई हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। पति द्वारा पिटाई करने और लोहे के रॉड से दागने के बाद सास ने गुड़िया देवी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां खिड़किया मोड़ पहुंची और अपनी बेटी को बंद कमरे से निकाल कर गावां सामुदायिक अस्पताल लेकर गई। जहां पर पीड़िता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.