शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- तिलहर। बहादुरगंज मोहल्ला की श्वेता पाठक ने बताया कि उसकी शादी कुछ महीने पहले बहादुरगंज मोहल्ला के अनुभव पाठक से हुई थी। आरोप है कि पति अनुभव एवं सास कामिनी दहेज में उसका खेत बेचकर गाड़ी खरीदने की मांग करते हैं। जब उसने खेत बेचने से मना कर दिया तो आरोप है कि 12 जनवरी को पति एवं सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...