पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के सोनवे ढोलबजवा निवासी महिला ने अपनी बेटी के पति और सास पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनवे ढोलबजवा निवासी सिरमावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी एकता यादव की शादी करीब दो वर्ष पहले चौरीचौरा क्षेत्र के बरईपार निवासी दुर्गेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वालों की ओर से दहेज को लेकर उसे परेशान किए जाने का आरोप है।सिरमावती के मुताबिक दुर्गेश यादव और उसकी मां आए दिन उनकी बेटी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हैं। आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर उसे गाली-गलौज की जाती है और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता है। तहरीर में यह भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.