पति और सास पर जहर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 6 -- भरथना। नगरिया सरावा गांव में महिलाकी मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहर खिलाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की बहन कांति देवी पत्नी इन्द्रेश कुमार निवासी मोड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन 22 वर्षीय कविता देवी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले नगरिया सरावा गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति विकास कुमार और सास कमलेश देवी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, मांग पूरी नहीं होने पर कविता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 5 जून को दोनों ने मिलकर कविता के साथ मारपीट की और जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.