बलिया, फरवरी 15 -- गड़वार (बलिया)। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके के बिसुकिया निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया है कि मेरा पति संजय कुमार गोंड पुत्र कन्हैया प्रसाद किसी अन्य लडकी से बातचीत कर रहा था। आरोप लगाया है कि जब मैने मना कि तो उसने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मेरी सास दुर्गवती देवी भी आ गई तथा वह भी मुझे गाली-गुप्ता देते हुऐ मारने-पिटने लगी। आसपास के लोगों ने बिच-बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.