पति और सास पर कराया दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा
गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुषमा कुमारी ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी अनिल राजभर के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और सास अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 2 मार्च 2026 की रात पति और सास ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की, उसके आभूषण छीन लिए और बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद जब वह अपनी मां के साथ पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.