बागपत, जनवरी 14 -- खेकड़ा। दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी पति और सास के खिलाफ पिटाई करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए खेकड़ा कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपों की जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल शामली जिले की रहने वाली है। उसकी शादी खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों तक उसका दांपत्य जीवन सुख शांति के साथ चला। इसके बाद पति और सास ने उसका शोषण शुरू कर दिया। कांस्टेबल का आरोप है कि अब तो वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने घर में उसे बंधक बनाकर पीटा। सास ने उसके ऊपर बेलन से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट के बाद दोनों ने गला दबाकर उसे जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.