पति और ससुर पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज
बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बिजली खेड़ा में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता संगीता पत्नी मूलचंद्र निवासी बिजली खेड़ा ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति मूलचंद्र और ससुर राजबहादुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। 22 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी दुकान में रखे मेज, सोफा आदि सामान को तोड़ दिया। उपनिरीक्षक रेनू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.