जमशेदपुर, जुलाई 15 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुर पर मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता सुनीता कौर (37) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 12 जुलाई की दोपहर पति रोशन सिंह और ससुर दीदार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर पति ने पानी की बोतल से उनकी बाईं आंख के ऊपर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। आरोप है कि इसके बाद पति ने उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, जबकि दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर एमजीएम अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...