पति और ससुर पर मारपीट, रुपये समेत जेवर चोरी का आरोप
रांची, जून 18 -- रांची। सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ निवासी प्रियंका देवी के साथ मारपीट, छेड़खानी और रुपयों की चोरी करने का केस दर्ज किया गया है। सूचक ने बताया कि उनके पति अमितेश यादव के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लंबित है। आरोप है कि वर्ष 2019 में शादी के बाद से सूचक को प्रताड़ित किया जा रहा है। पिछले दिन जब वह अपने कमरे में थी, उसी समय वहां पति और ससुर आ धमके। इसके बाद दोनों ने मारपीट की और शरीर पर पड़े कपड़ों को फाड़ दिया। दोनों ने आलमीरा का लॉक तोड़कर वहां रखे जेवरात व रुपये की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए प्रताड़ना और जानलेवा हमले का आरोप पति समेत तीन नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.