फरीदाबाद, जून 25 -- पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज-महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दर्ज -पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज -आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

महिला का आरोप फरीदाबाद, अशोक जैन। दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकियों से परेशान एक महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान लगाए गए आरोपों की पड़ताल के बाद पति अब्दुल जब्बार और ससुर जान मोहम्मद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि अन्य नामजद रिश्तेदारों को प्रारंभिक जांच में निर्दोष पाया गया है। एसी नगर, नीलम बाटा रोड निवासी रुकसाना ने पुलिस आयुक्त कार्यालय को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि पड़ोसी अब्दुल जब्बार ने शादी का झांसा देकर उसके स...