बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम भंदाव निवासी महिला शिवकुमारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीते दिवस अपनी पुत्री शिवानी के साथ घर में मौजूद थी तो पति केशकुमार वर्मा व ससुर लखन वर्मा ने आकर गाली गलौज किया। मना करने पर लात घूसों से पिटाई करने के बाद डंडों से मुझे व पुत्री को मारापीटा। इससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज़ किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जाबिर अली ने शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.