मुरादाबाद, जून 30 -- नगर के मोहल्ला रहमत नगर की रहने वाली साजिया ने तहरीर दी कि बीती सोमवार को दोपहर दो बजे वह घर पर थी तभी उसके पति जावेद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो उसे लात-घूसों व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि चचिया ससुर मुजफ्फर व ससुर जफर भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...