सुल्तानपुर, नवम्बर 17 -- सुलतानपुर। लम्भुआ थाना के आदर्श नगर की साजिया बानो की याचिका पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया है। पीड़िता के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि आरोपी अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ थाना के सेमरी गांव के निवासी हैं। जिनमें पति सोहराब अली, सास आयशा खातून देवर नौशाद और जुनैद तथा ननद फूलजहां आरोपी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति सोहराब अली और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पांच लाख रूपये की मांग पूरी नहीं होने पर बीते 18 सितंबर को घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.