किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में गुरुवार को पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाना में पति और ससुराल के तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ठाकुरगंज निवासी युवक से पीड़ित महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।एक बेटी का भी जन्म हुआ।शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।पीड़ित महिला का पति बाहर दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है।महिला फिलहाल चौका बर्तन कर अपना और अपनी बेटी का भरण पोषण कर रही है।महिला यह भी पढ़ें- पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...