प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। फूलपुर क्षेत्र की रहने वाली अंजली ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया है।अंजली के मुताबिक उसकी शादी 2024 में संतरविदास नगर निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, जेठ-जेठानी और सास ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...