किशनगंज, जुलाई 2 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव की रहने वाली महिला कविता कुमारी ने अपने पति और ससुराल वालों के विरुद्ध प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी एक वर्ष पूर्व मछमारा निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है की शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज के रूप में तीन लाख नगदी और बाइक की मांग की जाने लगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पति और ससुराल वालों के विरुद्ध प्रताड़ना की दर्ज करवाई प्राथमिकी 25 जून को भी पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके आ ...