अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू करवाई है। शिकायत में विवाहिता मीना चतुर्वेदी पत्नी अभिजीत निवासी आशीर्वाद चौराहा निकट संस्कृत विद्यालय का कहना है कि उसके पति व ससुरालीजन अक्सर उसको मारते पीटते रहते हैं। आए दिन गाली-गलौच और अभद्रता के कारण वह परेशान रहती है। शुक्रवार की शाम उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर लौटे पति अभिजीत चतुर्वेदी ने बच्चो को मारना-पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ससुर अनिल चतुर्वेदी,सास माला चतुर्वेदी और ननद स्वाती पाण्डेय ने मिलकर उसपर हमला बोल दिया और काफी मारा पीटा। इसके बाद घर से भगा दिया। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ---------

हिंदी ह...