उन्नाव, मार्च 18 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली नवविवाहिता ने पुलिस में तहरीर देकर पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मारपीट व दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली अनामिका पुत्री देवी चंद्र ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार चार माह पहले उसका विवाह नगर पंचायत न्योतनी निवासी सुधांशु उर्फ छोटू के साथ हुआ था। विवाह के एक माह बाद से ही पति सहित देवर हिमांशू, सास लज्जादेवी, ससुर उमर प्रसाद, ननद मीनाक्षी दहेज को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 14 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज में 1 लाख नगदी व बाइक सहित अन्य सामान लाने के बाद ही घर में रखने की बात कह रहे हैं। थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.