रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। एक महिला ने पति और ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला इस्लामनगर निवासी बुशरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी सुफियान से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि सुफियान गलत आदतों का शिकार है। उसने पति को समझाने का कई बार प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि गलत आदतों का विरोध करने पर पति आए दिन मारपीट करने लगा। साथ ही, घर से निकालने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आठ अप्रैल को पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इस बीच पति ने ई...