हरिद्वार, मार्च 1 -- एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के बाकी सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर निवासी साक्षी ने दिल्ली के परवेश कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि पति, सास और ननद ने सोना, वाहन और मकान की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। दिल्ली में किराये पर रहते समय भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कई बार मारपीट की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बीती 10 जनवरी की रात मारपीट के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...