उन्नाव, फरवरी 27 -- शुक्लागंज। मालगाड़ी के आगे लेटकर कटे पिता-पुत्री की मौत के मामले में नामजद पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में चार नामजद अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पेंट फैक्ट्री में डिप्टी मैनेजर 45 वर्षीय विकास गुप्ता गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सहजनी के एक मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते थे। एक विदेशी मुस्लिम से वीडियोकॉल करने की बात पर उनका 19 फरवरी को पत्नी शैफाली से विवाद हुआ। इस पर शैफाली ने अपनी मां, पिता और भाइयों को बुला लिया। विवाद के दौरान विकास गुप्ता से मारपीट की गई। इसके बाद शैफाली अपनी 13 वर्षीय बेटी वेदिका को पति के पास छोड़कर मायका वालों के साथ चली गई। मामले की तहरीर विकास की ओर से थाना और स्थानीय चौकी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.