पति और पुत्रों ने बेरहमी से मां को पीटा, सिर फोड़ा, केस
रांची, जून 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर तिरिल तालाब के समीप रहने वाली समुंद्री देवी ने अपने पति और बच्चों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में समुंद्री देवी ने पति चंद्रिमा मंगल प्रसाद, पुत्र राहुल, रोहित, गणेश और महेश के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। समुंद्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति चंद्रिमा शराब व गांजा का अत्याधिक न सिर्फ नशा करते हैं, बल्कि उसकी बिक्री भी किया करते हैं। 25 जून को उनके पति और पुत्रों ने उन्हें बेरहमी से खूब पीटा। उनका सिर फाड़ दिया, जिससे उनकी हालत बहुत ही खराब है। वह शारीरिक और मानसिक रूप से आहत है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.