मुरादाबाद, मार्च 14 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता ने फिल्म 'लुटेरी दुल्हन' की तर्ज पर अपने ही ससुराल वालों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर समेटकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।शादी के बाद भी बना रहा प्रेमी से संपर्क डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी महज एक साल पहले छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम किरनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। निकाह के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.