चंदौली, अप्रैल 4 -- चंदौली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत मुगलसराय थाना एवं मिशन शक्ति केन्द्र की ओर से बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को ऐसे ही एक परिवार से पति एवं परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को थाना मुगलसराय/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया। इसपर दोनों पक्ष आपसी सहमति से रहने को तैयार हो गए। इससे टूटते हुए रिश्ते को बचाते हुए पति और पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.