पति और देवर पर बच्चे की हत्या के प्रयास का आरोप
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठरां मिश्रान गांव में मंगलवार एक विवाहिता ने पति और देवर पर बच्चे की हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित और विरोध करने पर बच्चा सहित जान से मारने की धमकी देने की बात कही है।
घटना की जानकारी गांव निवासी रंगीता देवी पत्नी राजबहादुर उर्फ सीटू यादव ने बताया कि बीती रात पति व देवर ने उसके आठ वर्षीय बच्चे का गला दबा रहे थे। शोर मचाने पर दोनों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट किया। कहीं भी शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। विवाहिता ने स्वयं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.