रुडकी, मार्च 30 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति और देवर दहेज के लिए गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। पूर्व में भी वह मारपीट कर घर से बाहर निकाल चुके हैं। आरोप लगाया कि मायके वालों ने दहेज में कुछ रकम देकर पति को समझा दिया था। इसके बाद पति और देवर लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि रविवार की रात पति और देवर ने मारपीट कर दी और डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। साथ ही रात में ही घर से बाहर निकाल दिया। उसने मायके वालों को सूचना दी तो वह रुड़की पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...