हाथरस, मई 8 -- सहपऊ। गांव धाधऊ निवासी आरती देवी पत्नी नवीन कुमार ने कोतवाली में अपने पति एवं सास गीता देवी पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उक्त व्य​क्ति के साथ उसकी शादी चार मार्च 2019 को हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। उसका पति एवं सास उसके साथ मारपीट करते हैं । उसका पति छत्तीसगढ़ में एक होटल पर काम करता है। वहां उसने दूसरी शादी कर ली है। गांव में आने के बाद वह एवं उसकी सास उसके साथ मारपीट करते हैं । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...