शाहजहांपुर, मार्च 14 -- तिलहर, संवाददाता। महिला ने पति एवं सास पर प्रताड़ित करने एवं दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। राजनपुर गांव की स्वेता देवी ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी शादी बहनों व बहनोई ने मिलकर तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अनुभव पाठक के साथ जून 2025 में कराई थी। शादी में तीन लाख रुपए खर्च हुए थे। उसके पिता के नाम खेत था जो कि उसके हिस्से मे साढ़े तीन बीघा खेत आता है। आरोप है कि पति अनुभव पाठक व सास कामिनी खेत बेचकर रुपए उन्हें देने को लेकर प्रताड़ित करते हैं और उसे मारकर दूसरी शादी करने की बात कहते हैं। स्वेता का आरोप है कि बीती 12 दिसंबर को उसे मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में घर से पति एवं सास ने निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.