गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक विवाहिता द्वारा अपने पति एवं ससुराल वालों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना व जान मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढ़ाब निवासी रिया प्रवीण पति रेहान अंसारी की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में रंगदारी व छेड़छाड़ मामले में जेल में बंद जेएलकेएम का निष्कासित नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी समेत ससुराल के छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। निष्कासित नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी विवाहिता रिया प्रवीण का रिश्ते में भैंसूर लगता है। प्राथमिकी में खुटवाढ़ाब निवासी पति रेहान अंसारी उर्फ गुड्डू, ससुर इस्माइल मियां, सास सेरून निशा, भैंसूर टिंकु मियां, सोनू मियां एवं सलमान मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामला: व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.