कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। मां दुर्गा पार्क काकादेव में आयोजित शिव महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार को आचार्य योगेश अवस्थी ने पतिव्रता का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा जब भोलेनाथ का विवाह हुआ तो माता पार्वती को ब्राह्मणी ने उपदेश दिया। कहा हर स्त्री को पतिव्रता होना चाहिए। उसे साक्षात गंगा समझना चाहिए। पतिव्रता के दर्शन करने से ही गंगा दर्शन का फल प्राप्त हो जाता है। आचार्य ने कहा मां का ह्रदय पृथ्वी से भी विशाल होता है। जो माता-पिता को देवतुल्य नहीं समझते वह निशाचर के समान हैं। जिसने शिव को धारण कर लिया उसकी सार व्यथाएं चली जाती हैं। इस अवसर पर भगवान कार्तिकेय का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां संजू मिश्रा, स्वाती, मीरा, पाली, डाली, रेनू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.