पतिया में वज्रपात की चपेट में आने से महिला गंभीर
गुमला, मई 29 -- गुमला, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पतिया गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पतिया निवासी रंथी देवी (35वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रंथी देवी शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के पास खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। यह भी पढ़ें- मेघ गर्जन व वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की अपील तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.