बदायूं, फरवरी 27 -- कुंवरगांव, संवाददाता। गांव मोहनपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरती ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी जुगेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे और सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर करीब आठ माह पहले ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके ग्राम कलुआठेर, थाना उझानी में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद पति भी उसे लेने नहीं आया। पुलिस ने मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.