पीलीभीत, फरवरी 3 -- दियोरिया कला। कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोराजपुर निवासी रामवीर पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को बताया कि बेटी यामा देवी की शादी नवंबर 2023 में बरेली के थाना कैंट के गांव भरतौल निवासी भगवान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पर जब असमर्थता जताई गई तो बेटी को उसके पति हरेंद्र, ससुर भगवान सिंह सास उर्मिला देवी, ननद सुमन, कुसुम निवासी भरतौल थाना कैंट बरेली ननद सुधा निवासी नौशेरा जलालाबाद शाहजहांपुर ने प्रताडित किया और घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति हरेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पति सास ससुर सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि दहेज एक्ट में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.