गोरखपुर, अप्रैल 17 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ज्योति गौंड का आरोप है कि उसका विवाह तीन दिसंबर 2023 को थाना हनुमानगंज, जिला कुशीनगर के पनियहवा में सत्यजीत उर्फ अनिल गौंड के साथ हुआ था। शादी में मायका पक्ष ने एक लाख रुपये नकद, फर्नीचर और जेवरात दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई और कई दिनों तक भूखा रखा गया।26 फरवरी और 28 मार्च 2026 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। समझौते की कोशिश के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे वापस नहीं बुलाया। पुलिस ने पति सत्यजीत उर्फ अनिल गौंड, ससुर रंजीत, सास न...