बाराबंकी, जून 17 -- बाराबंकी। रामनगर थाना के अमौली कीरतपुर गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 जून की शाम को हुई घटना: अमौली कीरतपुर गांव निवासी नीरज की पत्नी रूमा (20) की मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लोगों ने विवाहिता द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था।पिता की तहरीर पर केस दर्ज: रूमा की मौत की सूचना पर उसके पिता बालकराम पुत्र संतराम निवासी ग्राम घूसेपुर मजरे दसवंतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री ...