पति, सास व ससुर समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 17 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में आल्टो कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण लाभापार गांव निवासी अनीता पुत्री लालजी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2011 को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चन्दनपुर निवासी संजय कुमार पुत्र रामकेश के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान व उपहार दिया था। शादी के कुछ समय बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद पति संजय कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.