दरभंगा, जनवरी 28 -- मृतका के भाई ने बताया कि बहन का घर बचाने के लिए उन्होंने कई बार बैठकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, ससुर और सास ने मिलकर साजिश के तहत उनकी बहन की हत्या कर दी। रौशन कुमार ने बताया कि मृतका की एक करीब तीन वर्षीया बेटी और 17 दिन का एक नवजात पुत्र है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी बड़ी बहन बिट्टू कुमारी को मृतका के कपड़े की जेब से एक हस्तलिखित पत्र मिला है, जिसमें अनीशा ने अपनी हत्या के लिए पति राजन कुमार, ससुर चंद्र प्रकाश सिंह और अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि बहन के पति व ससुर घर से फरार हैं। विवि थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर निशान पाया गया है। मृतका के भाई के आवेदन पर पति, सास व ससुर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.