साहिबगंज, अप्रैल 26 -- पतना। रांगा थाना के दुर्गापुर की मुन्नी लोहरा ने पति, सास व ससुर के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रांगा थाना में शिकायत की है। महिला ने तीनों व्यक्ति पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। इस बीच थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रताड़ित करने में तीन पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...