रुडकी, जनवरी 8 -- लक्सर, संवाददाता। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालयों ने विवाहिता को मारपीट कर उसे व उसके बेटे को घर से निकाल दिया। महिला अभी अपने मायके लक्सर में रह रही है। उसने अपने पति, सास तथा ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टांडा भागमल गांव निवासी सुनील कुमार की बेटी ऋतु ने पुलिस से बताया कि 19 फरवरी 2023 में उसकी शादी देवबंद सहारनपुर के मौहल्ला कैथवाड़ा में अमन पुत्र संदीप सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ससुरालिए दहेज में एक बाइक और दो लाख रूपये लाने की मांग करके लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच दिसंबर 2025 में उसे बेटा ऋतिक पैदा हुआ। मगर उनका व्यवहार नहीं बदला, और वे उसका उत्पीड़न करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...