देहरादून, जनवरी 8 -- लक्सर। दहेज में बाइक और 2 लाख रूपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर छोटे बच्चे के साथ घर से निकाला। महिला अपने मायके लक्सर में रह रही है। उसने अपने पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टांडा भागमल गांव निवासी सुनील कुमार की बेटी ऋतु ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी 2023 में उसकी शादी देवबंद सहारनपुर के कैथवाड़ा में अमन पुत्र संदीप सिंह से हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक बाइक और दो लाख रूपये लाने की मांग करके लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच दिसंबर 2025 में उसने बेटे को जन्म दिया। वे तब भी उसका उत्पीड़न करते रहे। 3 महीने पहले उन्होंने ऋतु को उसके बच्चे सहित घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। इस दौरान उसने व उसके परिजनों ने कई बार ससुराल में बात की, मगर वे उसे ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.