पति, सास व जेठानी पर हत्या का केस
उन्नाव, जून 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव में 23 मई को गुनी की पत्नी सीमा पुत्री राम किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। अजगैन थाना क्षेत्र के दौलतखेडा (धौकलखेडा) गांव निवासी राम किशोर ने बेटी सीमा की हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली। बताया कि 23 मई 2026 को बेटी सीमा की हत्या कर पति गुनी, सास सरोजनी, जेठानी रोशनी ने शव को फंदे से लटका फांसी का रूप दिया था। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट आदेश पर पति, सास, जेठानी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.