अयोध्या, मई 3 -- जाना बाजार, संवाददाता। जीजा साले के बीच हुए बाइक को लेकर विवाद में विवाहिता की जान चली गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले विवाहिता के पति, सास और जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया। वहीं घटना के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर मौजूद ग्रामीणों का बयान भी दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...