पति, सास पर मारपीट की रिपोर्ट लिखाई
लखनऊ, मई 23 -- संजय गांधी नगर प्राग नारायण रोड निवासी रेखा ने पति अभिषेक कुमार कश्यप और सास मिथिलेश कुमार के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता रेखा का मायका बाराबंकी असंद्रा के पश्चिम बेलाव गांव में है। तीन साल पहले उसकी शादी अभिषेक से हुई। उसकी एक बेटी है। पति अभिषेक और सास मिथिलेश ने 23 अप्रैल को उसे ससुराल में मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने हजरतगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन हजरतगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता मायके गई और असंद्रा थाने में पति, सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बाराबंकी के अंसद्रा थाने से जीरो पर एफआईआर दर्ज कर स्थानांतरित की गई। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.