गोरखपुर, जुलाई 31 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने बांसगांव क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के टियर गांव निवासी पिंकी मौर्या ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मिजर्वा सरदार गांव निवासी सूरज मौर्य से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सूरज मौर्य, ससुर माधव और सास शीला देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा पीड़िता का आरोप है कि 28 जुलाई को तीनों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपी...